News
1. आज सत्यम शिवम सुंदरम मेले में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शिरकत की
प्रेस विज्ञप्ति :
आज सत्यम शिवम सुंदरम मेले में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शिरकत की
भारतीय संस्कृति विभिन्नता में एकता का प्रतीक – साध्वी निरंजन ज्योति
उज्जैन, १८ मई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा दत्त अखाड़ा क्षेत्र बडऩगर रोड पर लगाए गए सत्यम शिवम सुन्दरम मेले का अवलोकन करने केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शिरकत की। उन्होंने पीस ऑफ माइण्ड चैनल के माध्यम से यह संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति विभिन्नता में एकता का प्रतीक है। उपासना की पद्घति बहुत हैं परन्तु उन सभी का लक्ष्य एक है। जैसे अनेक नदियां टेढ़ी-मेढ़ी होती हैं परन्तु उनका लक्ष्य होता है समुद्र में मिल जाना उसी प्रकार इस महाकुम्भ में अनेक संत, महात्माएं, अनेक संस्थायें आयी हैं उन सभी का लक्ष्य एक है।
उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान सभी को सर्व दुखों से निवृत्त कर परमानंद की प्राप्ति कराने का कार्य कर रहा है। हमारा ध्येय है कि भगवान निराकार परमपिता परमात्मा शिव को प्राप्त कर आनंद की प्राप्ति करें। यह संस्थान सभी को इसी आनंद की प्राप्ति कराने का प्रयास कर रहा है।
ब्रह्माकुमारीज के इंदौर जोन की क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने साध्वी निरंजना ज्योति को शॉल और फल भेंट किया।
प्रेस विज्ञप्ति २:
सीबीआई पूर्व महानिदेशक डी आर कार्तिकेयन करेंगे सत्यम शिवम सुंदरम मेले का अवलोकन
उज्जैन, १८ मई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा दत्त अखाड़ा क्षेत्र बडऩगर रोड पर लगाए गए सत्यम शिवम सुन्दरम मेले का अवलोकन करने कल १९ मई को सीबीआई के पूर्व महानिदेशक डी आर कार्तिकेयन पधार रहे हैं।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
सत्यम शिवम सुन्दरम आध्यात्मिक मेला, उज्जैन
फोन: ०७३४-२९७०००२
Brahma kumaris ujjain
उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम मैं संतो के साथ ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान-
News
Doctors day celebration ujjain Rishinagar
News
23 March Brahma Kumaris Ujjain : Blood donation Camp
-
News11 years agoसत्यम शिवम सुंदरम मेले में हुआ संतों का संगम
-
News11 years ago1. परमात्मा शान्ति के सागर हैं उनके संग से ही होगी मन में शान्ति… ब्रह्माकुमारी समिता दीदी सत्यम शिवम सुंदरम मेले के अवलोकन
-
Brahma kumaris ujjain7 years agoCENCER PROGRAM UJJAIN CENTER
-
News11 years agoभारत में माताओं का स्थान सबसे ऊंचा है – स्वामी टाटम्बरी गुरूजी
-
News11 years ago1.जीवन रूपी झूले की दो रस्सियॉ हैं धर्म और कर्म…. ब्रह्मïकुमारी समिता
-
News8 years agoUjjain – BK Shivani Behen’s Program at Kshirsagar Stadium
-
News11 years ago1. सर्वोच्च सत्ता ईश्वर का धन्यवाद करते हुए सत्यम शिवम सुंदरम आध्यात्मिक मेले का समापन हुआ/ 2.करीब ६५ लाख लोगों ने आध्यात्मिक मेले का किया अवलोकन
-
News11 years ago1.देह अभिमान है विकारों की जड़ – ब्रह्माकुमारी समिता दीदी/ 2.ब्रह्माकुमारी संस्थान कर रहा सभी वर्गों का उत्थान : महामण्डलेश्वर महंत चंद्र देवदास


























