News
Doctors day celebration ujjain Rishinagar
Brahma kumaris ujjain
उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम मैं संतो के साथ ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान-
News
23 March Brahma Kumaris Ujjain : Blood donation Camp
Brahma kumaris ujjain
CENCER PROGRAM UJJAIN CENTER
उज्जैन, केंसर दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज के शिवदर्शन धाम परिसर के हाॅरमनी हाॅल मे, कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं सक्रिय समाज सेवी श्रीमति डाॅ.सलूजा उपस्थित हुई जो की इंग्लैण्ड में 10 वर्षो से प्रेक्टिस करने के पश्चात् सन् 1985 से लगभग 35 वर्षो से उज्जैन में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं
एवं विशेष अतिथि डाॅ. राकेश (ब्लाक मेडिकल आफिसर तराना) तथा उज्जैन संभाग की निर्देशिका राजयोगिनी ब्र.कु. उषा दीदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
ब्रह्माकुमारी मंजु बहन ने मंच संचालन करते हुए विश्व केंसर दिवस कार्यक्रम की थीम वर्ष 2020 “मैं हूँ ओर मैं रहूँगा” से सभा को अवगत कराया।
ब्लाक मेडिकल आफिसर डाॅ. राकेश ने पी.पी. टी प्रोजेक्टरर स्लाईड शो के माध्यम से केंसर की प्राथमिक स्टेज, लक्षण और विभिन्न अवस्था तथा इसके उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी ।
कार्यक्रम की थीम पर मुख्य अतिथि श्रीमति डाॅ. सलूजा ने अपने उद्बोधन मेें केंसर की रोकथाम और उसकी प्रारंभिंक अवस्था तथा उपचार हेतु समाज में जागृति लाने हेतु प्रेरित किया, केंसर की रोकथाम हेतु उन्होने कहा कि, कोई भी चाहे महिला हो या पुरूष प्राथमिक स्टेज पर लापरवाही न बरतें। गठान या अन्य कोई लक्षण की स्थिति में तुरन्त चेकअप करायें। और इस बिमारी के डिप्रेशन से अपने को बचायें। इसमें सर्तकता रखते हुये साथ-साथ राजयोग मेडिटेशन का प्रतिदिन अभ्यास करते हुये-खुद को पाजिटिव बनायें। पूर्ण सर्तकता से मरीज 3तक एवं 4जी स्टेज केंसर से भी बाहर आ सकता है। अतः समाज में पूर्ण जागरूकता की आवश्यकता है।
उन्होने अपना अनुभव व्यक्त करते हुए बताया कि मैं स्वयं भी इस केंसर की अवस्था से लड़ाई लड़कर बाहर आई हूॅ। जब मे उस अवस्था मंे थी तब अपनी सर्तकता, उपचार एवं प्रतिदिन राजयोग मेडिटेषन के माध्यम से मैं इस बिमारी से आज पूर्णतः मुक्त हूँ। एवं वर्तमान में मरीजो का ईलाज तथा आॅपरेशन भी करती हुँ। मेरे द्वारा एक समुह बनाया गया है जिसमे केंसर एवं अन्य बिमारी से पीड़ितो का उपचार किया जाता है।
उज्जैन संभाग की निर्देशिका राजयोगिनी ब्र.कु. उषा दीदी ने अपने आर्शिवचन में कहा कि आज समाज में बढ़ती केंसर जैसी अनेक बिमारियों से मुक्त होने हेतु समाज में जाग्रति लाने की बहुत जरूरत है। उन्होने सभा में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया तथा श्रीमति डाॅ. सलूजा को शाल एवं श्रीफल तथा ईश्वरीय सौगात प्रदान कर सम्मानित किया ।
इस कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य तथा श्रोतागण के रूप में उज्जैन के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये।
-
News11 years agoसत्यम शिवम सुंदरम मेले में हुआ संतों का संगम
-
News11 years ago1. परमात्मा शान्ति के सागर हैं उनके संग से ही होगी मन में शान्ति… ब्रह्माकुमारी समिता दीदी सत्यम शिवम सुंदरम मेले के अवलोकन
-
Brahma kumaris ujjain7 years agoCENCER PROGRAM UJJAIN CENTER
-
News11 years agoभारत में माताओं का स्थान सबसे ऊंचा है – स्वामी टाटम्बरी गुरूजी
-
News11 years ago1.जीवन रूपी झूले की दो रस्सियॉ हैं धर्म और कर्म…. ब्रह्मïकुमारी समिता
-
News8 years agoUjjain – BK Shivani Behen’s Program at Kshirsagar Stadium
-
News11 years ago1. सर्वोच्च सत्ता ईश्वर का धन्यवाद करते हुए सत्यम शिवम सुंदरम आध्यात्मिक मेले का समापन हुआ/ 2.करीब ६५ लाख लोगों ने आध्यात्मिक मेले का किया अवलोकन
-
News11 years ago1.देह अभिमान है विकारों की जड़ – ब्रह्माकुमारी समिता दीदी/ 2.ब्रह्माकुमारी संस्थान कर रहा सभी वर्गों का उत्थान : महामण्डलेश्वर महंत चंद्र देवदास






























