Connect with us

News

सत्यम शिवम सुंदरम मेले में हुआ संतों का संगम

Published

on

प्रेस विज्ञप्ति १:

आत्मा का परमात्मा से मिलन ही राजयोग  – ब्रह्माकुमारी समिता दीदी

उज्जैन, १८ मई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा दत्त अखाड़ा क्षेत्र बडऩगर रोड में आयोजित राजयोग अनुभूति शिविर में ब्रह्मïाकुमारी समिता दीदी ने आज राजयोग का आधार एवं विधि समझाते हुए कहा कि गीता में स्वयं ईश्वर के द्वारा सिखाये गये योग को राजयोग कहा जाता है। राजयोग आत्मा से परमात्मा के मिलन का योग है। यूं तो योग अक्षर सुनते ही मन में आता है कि योग कोई आसन यायिया है। लेकिन परमात्मा ने जो योग सिखाया उसमें कहा कि देह सहित देह के सर्वधर्म को भूल मन और बुद्घि को मुझमें लगाओ तो मैं तुम्हें सर्व पापों से मुक्त कर दूंगा।

ब्रह्माकुमारी समिता दीदी ने राजयोग का अर्थ बताते हुए कहा कि राजयोग हमें, मैं कौन हूं, कहां से आया हूं, हमारा पिता परमात्मा कौन हैं, सृष्टि चक्र कैसे चलता है, अपने इन्द्रियों पर राज्य कैसे कर सकते हैं, जैसे कई रहस्यों को स्पष्ट करता है और संस्कार परिवर्तन से संस्कार परिवर्तन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि किसी को भी हम चार आधारों पर याद करते हैं उसी प्रकार राजयोग के भी चार आधार हैं- परिचय, संबंध, स्नेह और प्राप्ति। आज परमात्मा के साथ हमारी याद प्राप्ति के आधार पर है। हम मंदिरों में जाकर अपनी मनोकामना भगवान के आगे रखते हैं और कहते हैं कि यदि ये मनोकामना पूर्ण हुए तो इतने का चढ़ावा चढ़ायेंगे। लेकिन परमात्मा के साथ हमारी याद काआधार दिल का स्नेह होना चाहिये।

राजयोग की विधि बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वायर को पावर हाउस से जोडऩे के लिये वायर के उपर का रबर हटा दिया जाता है तब करेन्ट का प्रवाह तार में होने लगता है। ठीक इसी प्रकार  ज्योतिर्बिन्दू परमात्मा शिव की याद के लिये देह को भूल स्वयं को आत्मा निश्चित कर उसे याद करने से ही परमात्मा के गुण एवं कर्तव्यों का प्रवाह हमारे अंदर होने लगेगा और हम सुख-शान्ति से सम्पन्न बन जायेंगे।

उन्होंने ओमशान्ति का अर्थ बताया कि जब हम आपस में मिलते हैं तब ओमशान्ति कहकर संबोधित करते हैं जो हमें स्मृति दिलाता है कि हम आत्मायें शान्त स्वरुप हैं, शान्ति के सागर परमात्मा की संतान हैं और शान्तिधाम हम आत्माओं का घर है।

प्रेस विज्ञप्ति २:

सत्यम शिवम सुंदरम मेले में हुआ संतों का संगम

उज्जैन, १८ मई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सिंहसथ में दत्त अखाड़ा क्षेत्र में बडऩगर रोड पर लगाए गए सत्यम शिवम सुन्दरम मेले में आज अनेक जाने माने संतों ने शिरकत की। सभी ने मेले का अवलोकन किया तथा भव्य चैतन्य झांकी भी देखा। इसमें रामस्नेही संप्रदाय के प्रमुख, जगत्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज, स्वामी विद्यानन्द महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, मुंबई एवं स्वामी प्रशांतानन्द महाराज गंगोत्री शामिल हुए। साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित व्यापारी जगदीश अग्रवाल ने भी मेले का अवलोकन किया।

 

प्रेषक: मीडिया प्रभाग,

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय

सत्यम शिवम सुन्दरम आध्यात्मिक मेला, उज्जैन

फोन: ०७३४-२९७०००२

Continue Reading

Brahma kumaris ujjain

उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम मैं संतो के साथ ​ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान-

Published

on

By

उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण में महाकाल लोक का नव निर्माण किया गया।
श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
देश भर से 200 से अधिक ओजस्वी संतो की गरिमामई उपस्थिति रही। जिसमे ब्रह्माकुमारी संस्था को भी विशेष आमंत्रित किया गया। इंदौर जोन की प्रशासनिक निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी एवं उज्जैन क्षेत्र की निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी को विशेष अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सम्मानित किया। साथ में ब्रम्हाकुमारी अनीता बहन (इंदौर)ब्रम्हाकुमारी उषा बहन(इंदौर), ब्रह्मा कुमारी मंजू बहन (उज्जैन)का भी सम्मान किया गया।
ब्रम्हाकुमारी बहनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिलकर परमात्म संदेश दिया। देश भर के विशिष्ट साधु-संतों महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद जी, बाल योगी उमेश नाथ जी, आचार्य अवधेशानंद जी, ऋषिकेश के चिदानंद सरस्वती जी, महामंडलेश्वर नारदानंद जी, सिंधी समाज के आतम दास जी , रामेश्वर दास जी, आदी अनेक संतों से मुलाकात हुई।       जिन के कुछ फोटो अटैच है
1.महामंडलेश्वर साधुओं से मिलते हुए ब्रह्माकुमारी दीदीया।                                      
2.माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी(मध्य प्रदेश) एवं महामंडलेश्वर बाल योगी उमेश नाथ जी ,राजयोगिनी हेमलता दीदी जी(निर्देशिका इंदौर),उषा दीदी जी(संचालिका उज्जैन)अनीता दीदी, उषा दीदी मंजू दीदी।,            
3.मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर के साथ ब्रह्माकुमारी बहने. 
4.राजयोगिनी हेमलता दीदी जी का सम्मान करते हुए मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर.                                              
5.वाल्मीकि धाम के महामंडलेश्वर बाल योगी स्वामी उमेश नाथ जी के साथ ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी, ब्रम्हाकुमारी उषा दीदी, अनिता बहन, उषा बहन,मंजू बहन.                                  
6.उज्जैन सिंधी समाज के मुख्य अलग धाम मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी आतम दास जी महाराज ब्रह्माकुमारी मंजू बहन से चर्चा करते हुए      
7.संत सम्मान के बाद बहने
Continue Reading

News

Doctors day celebration ujjain Rishinagar

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ऋषि नगर उज्जैन द्वारा 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया। शिव दर्शन धाम के हारमनी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शहर में सेवारत डॉक्टर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने डॉक्टर्स सम्मिलित हुए।
1. डॉक्टर सुशील गुप्ता
 ( एम.डी मेडिसिन ,डायरेक्टर एस एस हॉस्पिटल)
2. डॉक्टर राजेंद्र बंसल
( ई.एन.टी स्पेशलिस्ट ,डायरेक्टर संजीवनी हॉस्पिटल)
3. डॉक्टर जया मिश्रा (गायनेकोलॉजिस्ट ,डायरेक्टर जे.के नर्सिंग होम एंड स्टैड फोर्ड स्कूल)
4. डॉक्टर श्रीपाल देशमुख (चाइल्ड स्पेशलिस्ट, डायरेक्टर देशमुख हॉस्पिटल)
5. डॉक्टर भोजराज शर्मा (आर.एम.ओ सिविल हॉस्पिटल उज्जैन)
6. डॉक्टर महेश मरमट
(ऑर्थो स्पेशलिस्ट)
7. विकास उथरा
(चेस्ट स्पेशलिस्ट्स)
8.डॉ निलेश व्यापारी
   (होम्योपैथिक)
9.डॉक्टर राजेश मेहता
    (रेडियोलॉजिस्ट)
10.डॉक्टर रुचि उतरा
     (डेंटिस्ट).
11. डॉ विमल गर्ग
     (एम.डी मेडिसिन)
  डॉक्टर जया मिश्रा ने कहा मरीज और डॉक्टर का संबंध विश्वास पर टिकता है। मरीज के विश्वास का ही फल है कि डॉक्टर उसका इलाज कर पाता है।
 डॉक्टर महेश मरमट ने कहा डॉक्टर को भगवान ना समझे इंसान है इंसान ही रहने दे गलती उससे भी होती हैं।
डॉक्टर सुशील गुप्ता जी ने कहा फेमिली डॉक्टर वह ब्रिज है जो मरीज और स्पेशलिस्ट डॉक्टर को जोड़ता है। उसकी भूमिका बहुत बड़ी होती है।
डॉक्टर श्रीपात देशमुख जी ने कहा आज के समय में फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ और इमोशनल हेल्थ तीनों का ही ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
डॉक्टर भोजराज शर्मा जी ने कहा ब्रह्मा कुमारीज माउंट आबू में मेडिकल कॉन्फ्रेंस माइंड बॉडी मेडिसिन आयोजित किया जाता है ।जिसमें हम यह समझते हैं कि किसी भी बीमारी के इलाज में पहली भूमिका मन की फिर शरीर और अंत में मेडिसिन की है। राजयोग के निरंतर अभ्यास से हमारा मन शक्तिशाली बनता है शांति और धैर्य चित भी।
डॉक्टर विमल गर्ग जी ने फैमिली डॉक्टर की आवश्यकता पर प्रकाश डाला साथ ही अपने अनुभव से उन्होंने कहा राजयोग से मन में शीतलता,शांति और संतुष्टता की प्राप्ति होती है।
उज्जैन सेवा केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी उषा दीदी जी के कर कमलों द्वारा सभी डॉक्टर्स को सम्मान पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी ने किया।
Continue Reading

News

23 March Brahma Kumaris Ujjain : Blood donation Camp

Published

on

By



Continue Reading

Brahma Kumaris Ujjain