News
सच्ची शान्ति के लिए आत्मा और परमात्मा की पहचान जरूरी … ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी
प्रेस विज्ञप्ति क्र. १:
सच्ची शान्ति के लिए आत्मा और परमात्मा की पहचान जरूरी … ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी
उज्जैन, ११ मई : वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने कहा कि मन की शान्ति के लिए आत्मा और परमात्मा की पहचान जरूरी है। जब हम स्वयं के स्वरूप को पहचान लेते हैं और अपने निज स्वरूप में स्थित होने का अभ्यास करते हैं तो इससे आत्मा को शान्ति, सुख, आनन्द, प्रेम, पवित्रता और शक्ति का अनुभव होता है।
सरिता दीदी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा दत्त अखाड़ा क्षेत्र बडऩगर रोड में आयोजित राजयोग अनुभूति शिविर में प्रवचन कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि सुख और शान्ति मनुष्य जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। मनुष्य इन्हें प्राप्त करने के लिए भौतिक साधनों का सहारा लेता है। किन्तु भौतिक सुख के साधन क्षणिक अथवा अल्पकालिक आराम ही दे सकते हैं।
ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने कहा कि आज अधिकांश मनुष्य काम क्रोधादि विकारों के वशीभूत हैं। जब तक वह इन बुराइयों से मुक्त नहीं हो जाएंगे तब तक उन्हें सच्ची सुख शान्ति की प्राप्ति नही हो सकती। इसके लिए हमें अपने विचारों को नई दिशा देनी होगी तथा मन को अपना मित्र बनाना पड़ेगा। चूंकि गुणों और शक्तियों का अविनाशी स्त्रोत परमात्मा ही है अत: उनकी याद से हमें न सिर्फ सच्ची खुशी मिलती है वरन्ï हमारे जीवन से रोग और शोक भी मिट जाते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवन की भागदौड़ और तनाव के कारण मनुष्य आत्म निरीक्षण करना भूल गया है। जीवन में आगे बढऩे के लिये यह जानना जरूरी है कि कौन से संस्कार हमारे मार्ग में विध्न रूप बन रहें हैं। क मी और कमजोरी को दूर करके ही वर्तमान जीवन का आनंद लिया जा सकता है।
प्रेस विज्ञप्ति क्र. २:
आज शाम ६.३० बजे शिक्षाविद वर्ग की सेमीनार
उज्जैन, ११ मई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा दत्त अखाड़ा क्षेत्र के बडऩगर रोड पर सत्यम शिवम सुन्दरम मेले के अन्तर्गत शिक्षक एवं शिक्षाविद वर्ग के लोगों के लिए कल गुरूवार, 12 मई को सायं ६.३० बजे ’’आदर्श शिक्षक एवं शिक्षा प्रणाली’विषय पर सेमीनार आयोजित किया गया है। सेमीनार में नगर के जाने-माने शिक्षाविद भाग लेंगे।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
सत्यम शिवम सुन्दरम मेला परिसर, दत्त अखाड़ा क्षेत्र,
उज्जैन सम्पर्क: ९४२५५१९५१४
Brahma kumaris ujjain
उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम मैं संतो के साथ ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान-
News
Doctors day celebration ujjain Rishinagar
News
23 March Brahma Kumaris Ujjain : Blood donation Camp
-
News11 years agoसत्यम शिवम सुंदरम मेले में हुआ संतों का संगम
-
News11 years ago1. परमात्मा शान्ति के सागर हैं उनके संग से ही होगी मन में शान्ति… ब्रह्माकुमारी समिता दीदी सत्यम शिवम सुंदरम मेले के अवलोकन
-
Brahma kumaris ujjain7 years agoCENCER PROGRAM UJJAIN CENTER
-
News11 years agoभारत में माताओं का स्थान सबसे ऊंचा है – स्वामी टाटम्बरी गुरूजी
-
News11 years ago1.जीवन रूपी झूले की दो रस्सियॉ हैं धर्म और कर्म…. ब्रह्मïकुमारी समिता
-
News8 years agoUjjain – BK Shivani Behen’s Program at Kshirsagar Stadium
-
News11 years ago1. सर्वोच्च सत्ता ईश्वर का धन्यवाद करते हुए सत्यम शिवम सुंदरम आध्यात्मिक मेले का समापन हुआ/ 2.करीब ६५ लाख लोगों ने आध्यात्मिक मेले का किया अवलोकन
-
News11 years ago1.देह अभिमान है विकारों की जड़ – ब्रह्माकुमारी समिता दीदी/ 2.ब्रह्माकुमारी संस्थान कर रहा सभी वर्गों का उत्थान : महामण्डलेश्वर महंत चंद्र देवदास


























