News
1. सर्वोच्च सत्ता ईश्वर का धन्यवाद करते हुए सत्यम शिवम सुंदरम आध्यात्मिक मेले का समापन हुआ/ 2.करीब ६५ लाख लोगों ने आध्यात्मिक मेले का किया अवलोकन

प्रेस विज्ञप्ति:
सर्वोच्च सत्ता ईश्वर का धन्यवाद करते हुए सत्यम शिवम सुंदरम आध्यात्मिक मेले का समापन हुआ
उज्जैन, २२ मई : आज सिंहस्थ २०१६ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा दत्त अखाड़ा क्षेत्र बडऩगर रोड में आयोजित सत्यम शिवम सुंदरम आध्यात्मिक मेले का ईश्वर का धन्यवाद करते हुए समापन हो गया। इसके साथ ही नौ चैतन्य देवियों की झांकी का भी संक्षिप्त किन्तु गरिमामयी कार्यक्रम में समापन हो गया।
इस अवसर पर वेदनगर स्थित स्थानीय सेवाकेन्द्र प्रभारी एवं उज्जैन संभाग की संचालिका ब्रह्माकुमारी उषा दीदी जी ने एक माह तक चले बेहद मेले के सफल आयोजन के लिये परमात्मा के साथ साथ, स्थानीय शासन मध्यप्रदेश राज्य तथा उज्जैन नगर पलिका नियम, पुलिस प्रशासन, मीडिया, विद्युत विभाग, टेलीफोन विभाग एवं समस्त शासकीय-अशासकीय संस्थानों के अधिकारियों कर्मचारियों तथा पदाधिकारियों के प्रति संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
६५ लाख लोगों ने आध्यात्मिक मेले का किया अवलोकन
ब्रह्माकुमारी उषा दीदी जी ने इस अवसर पर बताया कि इस एक माह में लगभग ६५ लाख लोगों ने इस चैतन्य देवियों की झॉकी तथा सत्यम शिवम सुंदरम मेले का अवलोकन किया। इनमें से कई लोगों ने ५ दिवसीय राजयोग शिविर का लाभ लिया।
मेला संयोजिका भिलाई की ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने प्राकृतिक आपदा का उल्लेख करते हुये कहा कि तेज हवा आंधी वर्षा में पाण्डाल अत्यन्त क्षतिग्रस्त हो जाने पर उज्जैन के एवं अन्य स्थानों के कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत कर तीन दिन में (५, ६ व ७ मई २०१६) को पुन: से ८ मई को श्रद्वालु जनता के दर्शनार्थ आरम्भ कर दिया। इसके लिये खास शासन का एवं टेन्ट निर्माताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
आज रात से ही संस्था के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मेले को समेटने का कार्य शुरू कर दिया। इस तरह सुखद यादों के साथ ईश्वरीय सेवा के इस पुण्य कार्य में शामिल होने की खुशी सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के मुख पर स्पष्ट दिखाई दे रही थी।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
सत्यम शिवम सुन्दरम मेला परिसर, दत्त अखाड़ा क्षेत्र,
उज्जैन सम्पर्क: ९४२५५१९५१४
Brahma kumaris ujjain
उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम मैं संतो के साथ ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान-

News
Doctors day celebration ujjain Rishinagar

News
23 March Brahma Kumaris Ujjain : Blood donation Camp
-
News9 years ago
सत्यम शिवम सुंदरम मेले में हुआ संतों का संगम
-
News9 years ago
1. परमात्मा शान्ति के सागर हैं उनके संग से ही होगी मन में शान्ति… ब्रह्माकुमारी समिता दीदी सत्यम शिवम सुंदरम मेले के अवलोकन
-
Brahma kumaris ujjain5 years ago
CENCER PROGRAM UJJAIN CENTER
-
News9 years ago
भारत में माताओं का स्थान सबसे ऊंचा है – स्वामी टाटम्बरी गुरूजी
-
News7 years ago
Ujjain – BK Shivani Behen’s Program at Kshirsagar Stadium
-
News9 years ago
1.जीवन रूपी झूले की दो रस्सियॉ हैं धर्म और कर्म…. ब्रह्मïकुमारी समिता
-
News9 years ago
1.कला और अध्यात्म का निकट का सम्बन्ध … फिल्म अभिनेत्री ग्रेसी सिंह/ 2.परमात्मा उसे कहेंगे जो कि सर्व को मान्य हों… ब्रह्माकुमारी समिता दीदी/ 3.भटकते मनुष्यों को ब्रह्माकुमारी बहनें राह दिखा रही हैं: स्वामी राम दिनेशाचार्य जी
-
News9 years ago
1.देह अभिमान है विकारों की जड़ – ब्रह्माकुमारी समिता दीदी/ 2.ब्रह्माकुमारी संस्थान कर रहा सभी वर्गों का उत्थान : महामण्डलेश्वर महंत चंद्र देवदास