News
सिंहस्थ में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा व्यापार उद्योग परिचर्चा सम्पन्न
प्रेस विज्ञप्ति
सिंहस्थ में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा व्यापार उद्योग परिचर्चा सम्पन्न
धन कमाना जरूरी किन्तु धन को ही सब कुछ न समझें… ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी
उज्जैन, ०१ मई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा दत्त अखाड़ा क्षेत्र में सत्यम शिवम सुन्दरम आध्यात्मिक मेले के अन्तर्गत आज डद्योग और व्यापार प्रभाग की ओर से परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा का विषय था- व्यापार एवं उद्योग में सफलता का आधार आध्यात्मिकता।
ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी ने कहा कि जीवन के लिए धन कमाना जरूरी है लेकिन यह समझ लेना कि धन ही सब कुछ है, उचित नहीं है। धन के साथ शारीरिक स्वास्थ्य और पारिवारिक सम्बन्धों का ठीक होना भी उतना ही जरूरी है। अन्यथा जीवन का पूरा सुख नहीं ले पाएंगे।
उन्होंने कहा कि धर्म और अध्यात्म अलग-अलग है। पूजा पाठ करना, व्रत रखना यह सभी कर्मकाण्ड धर्म का हिस्सा है। इसे अध्यात्म नहीं कहेंगे। अध्यात्म इससे अलग है। यह सार्वभौमिक है। यानि इसे सभी धर्मों के लोग मानते हैं। अध्यात्म के माध्यम से हमें आत्मा, परमात्मा और कर्मों की गहन गति का परिचय मिलता है। यह हमें बतलाता है कि कौन से कर्म करने से पुण्य अथवा पाप बनता है।
इस अवसर पर बोलते हुए ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए सहनशीलता, नम्रता और धैर्यता आदि गुणों के साथ जीवन में पवित्रता और शुद्घता भी जरूरी है। इससे आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ता है। अगर पहले से ही आध्यात्मिकता का महत्व जान लें तो जीवन को सुखी बना सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित व्यवसायियों से कहा कि व्यापार का उद्देश्य केवल धन कमाना न हो। बल्कि नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में धारण कर अपना व्यवसाय करें।
होटल व्यवसायी एवं समाजसेवी रमेश समधानी ने कहा कि व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए समर्पणमयता और एकाग्रता का होना जरूरी है। इससे व्यवसाय में सम्बन्ध अच्छे होंगे और तरक्की कर सकेंगे।
समाज सेवी दौलत राम खेमचन्दानी ने कहा कि हरेक व्यवसाय में कठिन परिश्रम और ईमानदारी जरूरी है। आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करें तो व्यापार करना सहज हो जाता है।
पेट्रोल पम्प संचालक मनीष चन्देल ने कहा कि सत्यता, समर्पण और परिश्रम यह तीनों गुण व्यापार को आगे बढ़ाने में मददगार सिद्घ होते हैं। एक सफल व्यवसायी को दूरदर्शी भी होना चाहिए।
परिचर्चा में दुबई के व्यवसायी मनोहर लाल फुलवानी, , लायन्स क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रतन लाल गुप्ता, पेट्रोल पम्प व्यवसायी जगदीश चन्द्र राठौड़, सुभाष सक्सेना, मनोहर माहेश्वरी, नरेन्द्र मोरासी, देवेन्द्र नाहटा, राजेश जैन आदि ने भी भाग लिया।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज, सत्यम शिवम सुन्दरम मेला, उज्जैन,
सम्पर्क: ९४२५५१९५१४
Brahma kumaris ujjain
उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम मैं संतो के साथ ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान-
News
Doctors day celebration ujjain Rishinagar
News
23 March Brahma Kumaris Ujjain : Blood donation Camp
-
News9 years agoसत्यम शिवम सुंदरम मेले में हुआ संतों का संगम
-
News9 years ago1. परमात्मा शान्ति के सागर हैं उनके संग से ही होगी मन में शान्ति… ब्रह्माकुमारी समिता दीदी सत्यम शिवम सुंदरम मेले के अवलोकन
-
Brahma kumaris ujjain6 years agoCENCER PROGRAM UJJAIN CENTER
-
News9 years agoभारत में माताओं का स्थान सबसे ऊंचा है – स्वामी टाटम्बरी गुरूजी
-
News7 years agoUjjain – BK Shivani Behen’s Program at Kshirsagar Stadium
-
News9 years ago1. सर्वोच्च सत्ता ईश्वर का धन्यवाद करते हुए सत्यम शिवम सुंदरम आध्यात्मिक मेले का समापन हुआ/ 2.करीब ६५ लाख लोगों ने आध्यात्मिक मेले का किया अवलोकन
-
News9 years ago1.जीवन रूपी झूले की दो रस्सियॉ हैं धर्म और कर्म…. ब्रह्मïकुमारी समिता
-
News9 years ago
1.कला और अध्यात्म का निकट का सम्बन्ध … फिल्म अभिनेत्री ग्रेसी सिंह/ 2.परमात्मा उसे कहेंगे जो कि सर्व को मान्य हों… ब्रह्माकुमारी समिता दीदी/ 3.भटकते मनुष्यों को ब्रह्माकुमारी बहनें राह दिखा रही हैं: स्वामी राम दिनेशाचार्य जी


























