News
सन्त सम्मेलन में ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान
प्रेस विज्ञप्ति
सन्त सम्मेलन में ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान
हमारा आचरण श्री राम जैसा मर्यादित हो… ब्रह्माकुमारी उषा दीदी
उज्जैन, ६ मई: वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका और उज्जैन संभाग की निदेशिका ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने कहा कि हमारे आचरण में यदि श्री राम के आदर्श, उनकी संस्कृति और मर्यादाएं स्थापित हो जाएँ तो समाज में पुन: रामराज्य की स्थापना हो सकती है और यह दुनिया पहले की तरह सुखदायी बन सकती है।
ब्रह्माकुमारी उषा दीदी आज सिंहस्थ में श्री राम जन्म भूमि मन्दिर न्यास के अध्यक्ष और रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण महाराज द्वारा उनके पण्डाल में आयोजित सन्त सम्मेलन में बोल रही थीं। इस दौरान महामण्डलेश्वर स्वामी जन्मेजय शरण द्वारा ब्रह्माकुमारी उषा दीदी, ब्रह्माकुमारी सरिता और ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी का सम्मान भी किया गया।
अपने सम्बोधन में ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने कहा कि यह सृष्टि ही राम की है। संस्कृति भी राम की है। हमारे शास्त्रों में रामराज्य का बहुत अधिक गायन है। सभी की दिली इच्छा होती है कि ऐसा सुखमय संसार फिर बने। यहाँ पर उपस्थित सन्तगणों की भी राय है कि रामराज्य बने। तो अगर सभी दृढ़ संकल्प करें कि हम श्री राम के आदर्शों पर चलकर उनके ही समान मर्यादित जीवन जीएंगे तो जहाँ दृढ़ता होती है, वहाँ पर सफलता अवश्य मिलती है।
प्रेषक: ब्रह्माकुमार हीरेन्द्र भाई
मीडिया प्रभाग, प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज,
सत्यम शिवम सुन्दरम मेला, उज्जैन सम्पर्क: ९४२५५१९५१४
Brahma kumaris ujjain
उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम मैं संतो के साथ ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान-

News
Doctors day celebration ujjain Rishinagar

News
23 March Brahma Kumaris Ujjain : Blood donation Camp
-
News9 years ago
सत्यम शिवम सुंदरम मेले में हुआ संतों का संगम
-
News9 years ago
1. परमात्मा शान्ति के सागर हैं उनके संग से ही होगी मन में शान्ति… ब्रह्माकुमारी समिता दीदी सत्यम शिवम सुंदरम मेले के अवलोकन
-
Brahma kumaris ujjain5 years ago
CENCER PROGRAM UJJAIN CENTER
-
News9 years ago
भारत में माताओं का स्थान सबसे ऊंचा है – स्वामी टाटम्बरी गुरूजी
-
News7 years ago
Ujjain – BK Shivani Behen’s Program at Kshirsagar Stadium
-
News9 years ago
1. सर्वोच्च सत्ता ईश्वर का धन्यवाद करते हुए सत्यम शिवम सुंदरम आध्यात्मिक मेले का समापन हुआ/ 2.करीब ६५ लाख लोगों ने आध्यात्मिक मेले का किया अवलोकन
-
News9 years ago
1.जीवन रूपी झूले की दो रस्सियॉ हैं धर्म और कर्म…. ब्रह्मïकुमारी समिता
-
News9 years ago
1.कला और अध्यात्म का निकट का सम्बन्ध … फिल्म अभिनेत्री ग्रेसी सिंह/ 2.परमात्मा उसे कहेंगे जो कि सर्व को मान्य हों… ब्रह्माकुमारी समिता दीदी/ 3.भटकते मनुष्यों को ब्रह्माकुमारी बहनें राह दिखा रही हैं: स्वामी राम दिनेशाचार्य जी