News
राजयोग है जीवन जीने की कला – श्रीमती द्रौपदी मुरमू, राज्यपाल झारखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति क्र. ३:
राजयोग है जीवन जीने की कला – श्रीमती द्रौपदी मुरमू, राज्यपाल झारखण्ड
उज्जैन, ८ मई : झारखण्ड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुरमू ने कहा कि दुनिया में लोग दु:खी हैं और शान्ति की खोज में भटक रहे हैं। उन्हें नहीं मालूम कि शान्ति कैसे और कहाँ मिलेगी? ब्रह्माकुमारी संस्थान में सिखलाए जाने वाले राजयोग से मनुष्यात्माओं को शान्ति मिल सकती है। वास्तव में राजयोग जीवन जीने की कला है।
महामहिम राज्यपाल श्रीमती मुरमू प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा दत्त अखाड़ा क्षेत्र में लगाए गए सत्यम शिवम सुन्दरम मेला एवं चैतन्य देवियों की झाँकी का अवलोकन करने के बाद अपने विचार रख रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि मेला देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। वह स्वयं भी मेला देखने के लिए उत्सुक थीं।
श्रीमती मुरमू ने कहा कि लोग समझते हैं अच्छा मकान बना लें, या अच्छी गाड़ी खरीद लें तो शायद शान्ति मिल जाएगी। लेकिन शान्ति आन्तरिक अनुभूति है। उसे अपने अन्दर ढूँढना होगा। वह भी शान्ति की तलाश में ब्रह्माकुमारी संस्थान में गई थीं। यहाँ बहनों के द्वारा सिखलाए जा रहे राजयोग से उन्हें मानसिक शान्ति की अनुभूति हुई। इसलिए वह पिछले कई वर्षों से राजयोग का अभ्यास कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें अच्छे गुण देकर धरती पर भेजा था। किन्तु दुनिया में आकर लोग काम, क्रोधादि आदि विकारों के अधीन होने से दु:खी और अशान्त हो गए। अब इन बुराइयों को छोडक़र परमात्मा से राजयोग के माध्यम से सम्बन्ध जोडऩा होगा। राजयोग कोई सन्यास मार्ग नहीं है। बल्कि इसे घर गृहस्थ में रहकर किया जाता है। राजयोग से जुडक़र जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल का शाल और श्रीफल भेंटकर मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, उज्जैन सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्घ नागरिकगण उपस्थित थे।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
सत्यम शिवम सुन्दरम आध्यात्मिक मेला, उज्जैन
Brahma kumaris ujjain
उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम मैं संतो के साथ ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान-
News
Doctors day celebration ujjain Rishinagar
News
23 March Brahma Kumaris Ujjain : Blood donation Camp
-
News10 years agoसत्यम शिवम सुंदरम मेले में हुआ संतों का संगम
-
News10 years ago1. परमात्मा शान्ति के सागर हैं उनके संग से ही होगी मन में शान्ति… ब्रह्माकुमारी समिता दीदी सत्यम शिवम सुंदरम मेले के अवलोकन
-
Brahma kumaris ujjain6 years agoCENCER PROGRAM UJJAIN CENTER
-
News10 years agoभारत में माताओं का स्थान सबसे ऊंचा है – स्वामी टाटम्बरी गुरूजी
-
News8 years agoUjjain – BK Shivani Behen’s Program at Kshirsagar Stadium
-
News10 years ago1. सर्वोच्च सत्ता ईश्वर का धन्यवाद करते हुए सत्यम शिवम सुंदरम आध्यात्मिक मेले का समापन हुआ/ 2.करीब ६५ लाख लोगों ने आध्यात्मिक मेले का किया अवलोकन
-
News10 years ago1.जीवन रूपी झूले की दो रस्सियॉ हैं धर्म और कर्म…. ब्रह्मïकुमारी समिता
-
News10 years ago1.देह अभिमान है विकारों की जड़ – ब्रह्माकुमारी समिता दीदी/ 2.ब्रह्माकुमारी संस्थान कर रहा सभी वर्गों का उत्थान : महामण्डलेश्वर महंत चंद्र देवदास


























