Connect with us

News

23 March Brahma Kumaris Ujjain : Blood donation Camp

Published

on



Brahma kumaris ujjain

उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम मैं संतो के साथ ​ब्रह्माकुमारी बहनों का सम्मान-

Published

on

By

उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण में महाकाल लोक का नव निर्माण किया गया।
श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
देश भर से 200 से अधिक ओजस्वी संतो की गरिमामई उपस्थिति रही। जिसमे ब्रह्माकुमारी संस्था को भी विशेष आमंत्रित किया गया। इंदौर जोन की प्रशासनिक निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी एवं उज्जैन क्षेत्र की निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी को विशेष अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सम्मानित किया। साथ में ब्रम्हाकुमारी अनीता बहन (इंदौर)ब्रम्हाकुमारी उषा बहन(इंदौर), ब्रह्मा कुमारी मंजू बहन (उज्जैन)का भी सम्मान किया गया।
ब्रम्हाकुमारी बहनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिलकर परमात्म संदेश दिया। देश भर के विशिष्ट साधु-संतों महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद जी, बाल योगी उमेश नाथ जी, आचार्य अवधेशानंद जी, ऋषिकेश के चिदानंद सरस्वती जी, महामंडलेश्वर नारदानंद जी, सिंधी समाज के आतम दास जी , रामेश्वर दास जी, आदी अनेक संतों से मुलाकात हुई।       जिन के कुछ फोटो अटैच है
1.महामंडलेश्वर साधुओं से मिलते हुए ब्रह्माकुमारी दीदीया।                                      
2.माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी(मध्य प्रदेश) एवं महामंडलेश्वर बाल योगी उमेश नाथ जी ,राजयोगिनी हेमलता दीदी जी(निर्देशिका इंदौर),उषा दीदी जी(संचालिका उज्जैन)अनीता दीदी, उषा दीदी मंजू दीदी।,            
3.मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर के साथ ब्रह्माकुमारी बहने. 
4.राजयोगिनी हेमलता दीदी जी का सम्मान करते हुए मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर.                                              
5.वाल्मीकि धाम के महामंडलेश्वर बाल योगी स्वामी उमेश नाथ जी के साथ ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी, ब्रम्हाकुमारी उषा दीदी, अनिता बहन, उषा बहन,मंजू बहन.                                  
6.उज्जैन सिंधी समाज के मुख्य अलग धाम मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी आतम दास जी महाराज ब्रह्माकुमारी मंजू बहन से चर्चा करते हुए      
7.संत सम्मान के बाद बहने
Continue Reading

News

Doctors day celebration ujjain Rishinagar

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ऋषि नगर उज्जैन द्वारा 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया। शिव दर्शन धाम के हारमनी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शहर में सेवारत डॉक्टर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने डॉक्टर्स सम्मिलित हुए।
1. डॉक्टर सुशील गुप्ता
 ( एम.डी मेडिसिन ,डायरेक्टर एस एस हॉस्पिटल)
2. डॉक्टर राजेंद्र बंसल
( ई.एन.टी स्पेशलिस्ट ,डायरेक्टर संजीवनी हॉस्पिटल)
3. डॉक्टर जया मिश्रा (गायनेकोलॉजिस्ट ,डायरेक्टर जे.के नर्सिंग होम एंड स्टैड फोर्ड स्कूल)
4. डॉक्टर श्रीपाल देशमुख (चाइल्ड स्पेशलिस्ट, डायरेक्टर देशमुख हॉस्पिटल)
5. डॉक्टर भोजराज शर्मा (आर.एम.ओ सिविल हॉस्पिटल उज्जैन)
6. डॉक्टर महेश मरमट
(ऑर्थो स्पेशलिस्ट)
7. विकास उथरा
(चेस्ट स्पेशलिस्ट्स)
8.डॉ निलेश व्यापारी
   (होम्योपैथिक)
9.डॉक्टर राजेश मेहता
    (रेडियोलॉजिस्ट)
10.डॉक्टर रुचि उतरा
     (डेंटिस्ट).
11. डॉ विमल गर्ग
     (एम.डी मेडिसिन)
  डॉक्टर जया मिश्रा ने कहा मरीज और डॉक्टर का संबंध विश्वास पर टिकता है। मरीज के विश्वास का ही फल है कि डॉक्टर उसका इलाज कर पाता है।
 डॉक्टर महेश मरमट ने कहा डॉक्टर को भगवान ना समझे इंसान है इंसान ही रहने दे गलती उससे भी होती हैं।
डॉक्टर सुशील गुप्ता जी ने कहा फेमिली डॉक्टर वह ब्रिज है जो मरीज और स्पेशलिस्ट डॉक्टर को जोड़ता है। उसकी भूमिका बहुत बड़ी होती है।
डॉक्टर श्रीपात देशमुख जी ने कहा आज के समय में फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ और इमोशनल हेल्थ तीनों का ही ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
डॉक्टर भोजराज शर्मा जी ने कहा ब्रह्मा कुमारीज माउंट आबू में मेडिकल कॉन्फ्रेंस माइंड बॉडी मेडिसिन आयोजित किया जाता है ।जिसमें हम यह समझते हैं कि किसी भी बीमारी के इलाज में पहली भूमिका मन की फिर शरीर और अंत में मेडिसिन की है। राजयोग के निरंतर अभ्यास से हमारा मन शक्तिशाली बनता है शांति और धैर्य चित भी।
डॉक्टर विमल गर्ग जी ने फैमिली डॉक्टर की आवश्यकता पर प्रकाश डाला साथ ही अपने अनुभव से उन्होंने कहा राजयोग से मन में शीतलता,शांति और संतुष्टता की प्राप्ति होती है।
उज्जैन सेवा केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी उषा दीदी जी के कर कमलों द्वारा सभी डॉक्टर्स को सम्मान पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी ने किया।
Continue Reading

Brahma kumaris ujjain

CENCER PROGRAM UJJAIN CENTER

Published

on

By

विश्व केंसर दिवस 4 फरवरी 2020
कार्यक्रम की थीम वर्ष 2020 “मैं हूँ ओर मैं रहूँगा”

उज्जैन, केंसर दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज के शिवदर्शन धाम परिसर के हाॅरमनी हाॅल मे,  कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं सक्रिय समाज सेवी श्रीमति डाॅ.सलूजा उपस्थित हुई जो की इंग्लैण्ड में 10 वर्षो से प्रेक्टिस करने के पश्चात् सन् 1985 से लगभग 35 वर्षो से उज्जैन में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं
एवं विशेष अतिथि डाॅ. राकेश (ब्लाक मेडिकल आफिसर तराना)  तथा उज्जैन संभाग की निर्देशिका राजयोगिनी ब्र.कु. उषा दीदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
ब्रह्माकुमारी मंजु बहन ने मंच संचालन करते हुए विश्व केंसर दिवस कार्यक्रम की थीम वर्ष 2020 “मैं हूँ ओर मैं रहूँगा” से सभा को अवगत कराया।
ब्लाक मेडिकल आफिसर डाॅ. राकेश ने पी.पी. टी प्रोजेक्टरर स्लाईड शो के माध्यम से केंसर की प्राथमिक स्टेज, लक्षण और  विभिन्न अवस्था तथा इसके उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी ।
कार्यक्रम की थीम पर मुख्य अतिथि श्रीमति डाॅ. सलूजा ने अपने उद्बोधन मेें केंसर की रोकथाम और उसकी प्रारंभिंक अवस्था तथा उपचार हेतु समाज में जागृति लाने हेतु प्रेरित किया, केंसर की रोकथाम हेतु उन्होने कहा कि, कोई भी चाहे महिला हो या पुरूष प्राथमिक स्टेज पर लापरवाही न बरतें। गठान या अन्य कोई लक्षण की स्थिति में तुरन्त चेकअप करायें। और इस बिमारी के डिप्रेशन से अपने को बचायें। इसमें सर्तकता रखते हुये साथ-साथ राजयोग मेडिटेशन का प्रतिदिन अभ्यास करते हुये-खुद को पाजिटिव बनायें। पूर्ण सर्तकता से मरीज 3तक एवं 4जी  स्टेज केंसर से भी बाहर आ सकता है। अतः समाज में पूर्ण जागरूकता की आवश्यकता है।
उन्होने अपना अनुभव व्यक्त करते हुए बताया कि मैं स्वयं भी इस केंसर की अवस्था से लड़ाई लड़कर बाहर आई हूॅ। जब मे उस अवस्था मंे थी तब अपनी सर्तकता, उपचार एवं प्रतिदिन राजयोग मेडिटेषन के माध्यम से मैं इस बिमारी से आज पूर्णतः मुक्त हूँ। एवं वर्तमान में मरीजो का ईलाज तथा आॅपरेशन भी करती हुँ। मेरे द्वारा एक समुह बनाया गया है जिसमे केंसर एवं  अन्य बिमारी से पीड़ितो का उपचार किया जाता है।
उज्जैन संभाग की निर्देशिका राजयोगिनी ब्र.कु. उषा दीदी ने अपने आर्शिवचन में कहा कि आज समाज में बढ़ती केंसर जैसी अनेक बिमारियों से मुक्त होने हेतु समाज में जाग्रति लाने की बहुत जरूरत है। उन्होने सभा में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया तथा श्रीमति डाॅ. सलूजा को शाल एवं श्रीफल तथा ईश्वरीय सौगात प्रदान कर सम्मानित किया ।
इस कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य तथा श्रोतागण के रूप में उज्जैन के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये।

 

Continue Reading

Brahma Kumaris Ujjain